लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र से मांस की दुकानें जल्द नगर पालिका की मीट मंडी में शिफ्ट होंगी। एसडीएम ने मीट विक्रेताओं की बैठक में इसके निर्देश दिए।
मीट मंडी के मीट विक्रेता लंबे समय से मांस की दुकानों को नगर पालिका की मंडी में खोलने की मांग कर रहे थे। पूर्व में एसडीएम केएन गोस्वामी ने भी नगर क्षेत्र की सीमा में खुली सभी मीट की दुकानों को मंडी में लाने के प्रयास किए थे।
एसडीएम और नगर पालिका की प्रशासक रिंकू बिष्ट का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र के बाहर खुली सभी मीट की दुकानों को जनवरी में पालिका की मंडी में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने पालिका की ईओ प्रियंका रैक्वाल को मीट मंडी में मीट व्यापारियों के लिए दुकानें बनाने के निर्देश दिए। पालिका सीमा के बाहर हिटलर मार्केट, पाटन पुल, प्रेमनगर ,जीआईसी हथरंगिया पुल्ला रोड आदि क्षेत्र में मीट की दुकानें हैं। संवाद