फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नए साल से नगरवासियों को देना होगा सेवा शुल्क

Mon, 18 Dec 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नवल जोशी
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। नए साल से नगर पालिका क्षेत्र लोहाघाट में रहने वाले लोगों और होटल स्वामियों को सेवा शुल्क (यूजर चार्ज) देना होगा। पालिका ने सेवा शुल्क वसूलने की तैयारी पूरी कर ली हैं।
नगर में सुबह और शाम दो वक्त पालिका का कूड़ा वाहन और पर्यावरण मित्र घर घर जाकर कूड़ा एकत्र करते हैं। इसके बदले लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। पालिका ने नगर क्षेत्र में पूर्व में लगाए सभी कूड़ेदान हटा दिए थे। नगर पालिका बोर्ड का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक ने कार्यभार ग्रहण करते ही पालिका की आय बढ़ाने का हवाला देते हुए नगर में हर घर दुकान से कूड़ा उठाने के एवज में सेवा शुल्क लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पालिका के निर्णय के बाद पालिका क्षेत्र में 1330 मकान स्वामियों, किरायेदारों, दुकान, होटल संचालकों को सेवा शुल्क देना होगा। लोगों से 20 रुपये और होटल स्वामियों को 50 से 150 रुपये प्रतिमाह सेवा शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका क्षेत्र में वर्तमान में घरों और होटलों से नि:शुल्क कूड़ा उठाया जा रहा है। इससे पालिका की आय पर विपरीत असर पड़ रहा है। कूड़ा निस्तारण में वाहन, ईधन, वेतन आदि में काफी खर्च आ रहा है। पालिका की आय बढ़ाने के लिए प्रारंभिक चरण में नगर क्षेत्र में रहने वाले भवन स्वामियों और होटल स्वामियों से मामूली सेवा शुल्क लिया जाएगा। - रिंकू बिष्ट, एसडीएम और प्रशासक नगर पालिका परिषद लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें