फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मार्च से नेपाल में किया जाऐगा एमसीसी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल संसद के माध्यम से अनुमोदन हुए अमरिका समझौता (एमसीसी) का माओवादी एवं नेपाल कम्युनिष्ट दलों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने संसद में एमसीसी समझौता पारित होने को राष्ट्रघात की संज्ञा दी है। माओवादी पार्टी के नेत्र विक्रम चंद उर्फ विप्लव नेतृत्व वाली कम्युनिष्ट पार्टी समेत छह कम्युनिस्टों के गुटों एवं दो राजनीतिक मोर्चा ने विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत चार मार्च से संपूर्ण नेपाल में विरोध प्रदर्शन के अलावा सभा व आंदोलनात्मक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने अमेरिका के मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) के साथ करार किया है जिसमें अमेरिका ने नेपाल को 500 मिलियन डालर का अनुदान देने की पेशकश की है। इस समझौते को नेपाल संसद में पारित कराया जाना था। आमोवादी, कम्युनिष्ट पार्टी एवं राजनीतिक मोर्चा ने इस पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में चार मार्च से 20 मार्च तक नेपाल में विरोध प्रदर्शन, सभाएं एवं आंदोलन किए जाने हैं। एमसीसी समझौते का विरोध करने के लिए नेत्र विक्रम चंद उर्फ विप्लव, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी महामंत्री मोहन विक्रम सिंह, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी क्रांतिकारी माओवादी महासचिव मोहन वैध, राष्ट्रीय जनमोर्चा अध्यक्ष चित्र बहादुर केसी, देशभक्त जनगणतांत्रिक मोर्चा नेपाल के अध्यक्ष सीपी गुजरेल, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी अध्यक्ष ऋषि कैटटेल, वैज्ञानिक समाजवादी कम्युनिष्ट पार्टी नेपाल के संयोजक आहूती और नेपाल कम्युनिष्ट माओवादी समाजवादी के अध्यक्ष कर्णजीत बूढ़ाथो ने जारी संयुक्त विज्ञप्ति में नेपाल के आमजन और देश भक्त नेपाली नागरिकों से विरोध में सहभागी बनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें