फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में मानाढूनगा क्लब ने 2-1 से जीता

Fri, 31 Jan 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंचम वाहिनी एसएसबी कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में दिगालीचौड़ खेल मैदान में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में मानाढूनगा क्लब 2-1 विजयी रहा। मानाढूनगा क्लब ने दिगालीचौड़ स्पोर्ट्स क्लब को 2-1 से हराया। विजेता टीम को कमांडेंट ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीमों को वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन किट और कैरम बोर्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

कमांडेंट अनिल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास करना है। युवाओं को अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाना चाहिए। यहां उप कमांडेंट हेमंत कुमार, सहायक कमांडेंट राजा कुमार, सहायक उप निरीक्षक संचार संजीत सिंह, मुख्य आरक्षी सामान्य गोपेश पाठक, आरक्षी सामान्य अरविंदर सिंह, आबिद खान, सुधाकर जोशी, प्रधानाचार्य जीवन चंद्र राय रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें