टनकपुर (चंपावत)। 38वें राष्ट्रीय खेलों में टनकपुर के काली नदी में राफ्टिंग डेमो खेल के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी आयोजन स्थल बूम में एजेंसी के कर्मी तैयारियों में जुटे रहे।
वीआईपी लॉज, मेडिकल कैंप आदि बनाए जाने हैं। इस बीच सेना के राफ्टिंग दल का अभ्यास भी जारी रहा। काली नदी में चरण मंदिर से बूम तक आठ फरवरी से 10 फरवरी तक राफ्टिंग डेमो खेल होना है। शुक्रवार को कोच गौरव खोलिया ने बताया कि इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी की ओर से तैयारियों को लेकर सामग्री आना जारी है। सेना के राफ्टिंग दल ने सुबह 10 से 12 बजे तक काली नदी में राफ्टिंग का अभ्यास किया।