फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: होटल की छत से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, दुबई से लौटा था विजय; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 15 Mar 2024 04:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत में एक होटल की छत से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिला मुख्यालय के एक निजी होटल की छत से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में कमरा लेकर रह रहे विजय सिंह (26) निवासी मंच तामली ने होटल की छत से कूदकर जान दे दी। आनन फानन में उसे चंपावत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, विजय दुबई में होटल क्षेत्र में नौकरी करता था। दुबई से लौटने के बाद 14 मार्च को वह चंपावत के एक होटल में रुका।
विज्ञापन


ये पढ़ें- आकांक्षी भारत योजना: नीति आयोग की रैंकिंग में कपकोट ब्लॉक को देश में 34वां स्थान, पिछली बार 422वीं रैंक थी
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल निर्मल लटवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें