फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फूलदेई छम्मा देई दैंणी द्वार...

Thu, 14 Mar 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल में फूलदेई छम्मा देई पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में बच्चियों ने सुबह ही घर और आसपास के घरों की देहरियों का अक्षत, गुड़ और फूलों से पूजन किया। सभी ने बच्चों को भेंट स्वरूप चावल, गुड़ और पैसे दिए।
विज्ञापन

नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों मेें फूलदेई पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बालिकाओं ने घर की देहरी का विभिन्न प्रकार के फूलों से पूजन कर घर में खुशहाली की कामना की। बालिकाएं फूलदेई छम्मा देई दैंणी द्वार, भर भकार यों देली सौ, बारंबार नमस्कार गीत का गायन कर पूजन कर रही थी। फूलदेई पर्व के चलते सुबह से ही बालिकाएं विभिन्न प्रकार के फूलों को एकत्र करने में जुटी हुई थी। बालिकाओं में घरों में जाकर अक्षत और फूलों से देहरी का पूजन किया। लोगों ने बालिकाओं को दक्षिणा, फल, मिठाई आदि देकर उनका स्वागत किया।
चंपावत, खेतीखान, मंच, तामली, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, गुमदेश, रौंसाल, बर्दाखान, रीठासाहिब, देवीधुरा, भिंगराड़ा आदि स्थानों में फूलदेई पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पिथौरागढ़ जिले में नगर के अलावा बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, कनालीछीना, बिण, बड़ावे, झूलाघाट, थल, बंगापानी, नाचनी, मुवानी आदि इलाकों में भी फूल देई छम्मा देई पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

इधर, डीएम नवनीत पांडे के निर्देश पर स्वीप टीम की ओर से लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को स्वीप टीम ने फूल देई, छम्मा देई, दैण द्वार भर भकार, वोट जरूर दिया यो बार के साथ जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें