फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स्टन स्कूल के बच्चों ने दिखाया दमखम

Tue, 10 Nov 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में बच्चों की खेलकूद और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्तराखंड के इतिहास पर हिंदी भाषण प्रतियोगिता में मानव ज्याला, अंग्रेजी में क्लिफर्ड चंद ने बाजी मारी।
विज्ञापन


मैक्सटन स्कूल में हुई फ्राग रेस 50 मीटर में नर्सरी के मेचिन्मय उपाध्याय, अभय मिश्रा, हर्षित मुरारी, एलकेजी के सोनम रना, साहिल हुसैन, सलोनी, यूकेजी की 70 मीटर दौड़ में इंद्रो, उत्कर्ष, आदर्श और प्रियांशि पहले तीन स्थानों पर रहे। विभिन्न कक्षाओं से मयंक, पीयूष आनंद और पीयूष भट्ट, साहिल हुसैन, आशीष और यश राना, सुनाक्षी, डेनिस और सलोनी, सिद्धार्थ सामंत, उत्कर्ष और इंद्रो, निष्ठा, रिया और पलक, अनमोल, कैस और सुजल, खुशी राणा, अंशिका और अंतरा प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

प्रतियोगिताएं खेल प्रशिक्षक अविनाश कुमार की देखरेख में हुईं। इस मौके पर किंडरगार्डन प्रभारी फिलिस जार्ज शिक्षिका नैंसी, हेमा बेज, इंद्री, निशा बबीता चंद, अंजू अधिकारी ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में फार्म निदेशक रिक शिप्वे, सचिव युजिन जार्ज, प्रबंधक गिरीश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें