फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहरा समर्थकों ने किया पलटवार

Tue, 15 Nov 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य महेंद्र माहरा को बाहरी बताने पर अब माहरा समर्थकों ने पलटवार किया है। इनका कहना है कि माहरा को आज बाहरी बता रहे लोग पूर्व के चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


एनेक्सी भवन में राज्य सभा सदस्य महेंद्र माहरा के प्रतिनिधि विजय सिंह माहरा की अध्यक्षता में माहरा समर्थकों ने मंगलवार को बैठक की। कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक मोहन सिंह ढेक (मुन्ना ढेक) का कहना था कि जो लोग आज सांसद माहरा को बाहरी व्यक्ति बताकर विरोध कर रहे हैं, वह लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट के बडे़ दावेदार हैं। ऐसे लोग पूर्व के चुनावों में भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल थे। समर्थकों का कहना था कि ऐसी बयानबाजी से कांग्रेस संगठन को भारी क्षति हो रही है।

ऐसे लोग वर्ष 2002 के विधानसभा चुनावों से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की खिलाफत करते आ रहे हैं। विधानसभा में प्रस्तावित आधे अधूरे  कार्यों को पूरा करना सांसद माहरा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने  सीएम हरीश रावत और पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से ऐसे अनर्गल बयानबाजी करने  वाले लोगों को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष चंदन सिंह  बोहरा ने बैठक का संचालन किया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की थी। इसके बाद एक अन्य बैठक में कहा गया था कि लोहाघाट विधानसभा से यहां के मूल निवासी को ही प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। बैठक में डीडी पांडेय, रमेश मेहता, भुवन चौबे, प्रदीप देव, उमेद सिंह बिष्ट, मदन  राम, सुशीला बोहरा, सीता देव, रेखा पुजारी, शिवराज सिंह, विपिन गोरखा,  भगवती प्रसाद, रमेश राम, लोकेश पांडेय, जगत सिंह, नैन सिंह, हरगोविंद  बोहरा, सुनील कुमार आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें