फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवीधुरा में 2025 में एमए की कक्षाओं के संचालन की उम्मीद

Sun, 02 Feb 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। देवीधुरा कॉलेज में इस वर्ष एमए की कक्षाओं के संचालन की उम्मीद है। महाविद्यालय प्रबंधन इस बार प्रस्ताव बनाकर एसएसजे विश्वविद्यालय को भेजेगा। पिछले साल एमए के संचालन को स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन पढ़ाई नहीं हो सकी थी। इससे स्नातक की पढ़ाई के बाद छात्र-छात्राओं को अन्य जगह प्रवेश लेना पड़ा था।
विज्ञापन

देवीधुरा महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई के लिए पंजीकरण कर लिया है। इसके लिए निदेशालय से भी प्रस्ताव तैयार कर सचिवालय को भी भेज दिया है। प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय में एमए की कक्षाओं के संचालन को लेकर पंजीकरण फीस भर दी है। उम्मीद है अप्रैल में टीम निरीक्षण करेगी। अपने स्तर पर सभी कार्यवाही पूरी कर भेज दी है।
देवीधुरा महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र विषय के साथ स्नातकोत्तर की कक्षाओं का संचालन की स्वीकृति मिल थी। स्नातक की पढ़ाई के बाद बाहर जाकर उनके लिए पीजी की पढ़ाई करना संभव नहीं होता था। वर्तमान में छात्र-छात्राएं एमए की पढ़ाई के लिए पाटी और लोहाघाट की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें