फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान दूरी पर अलग कीमत पर गैस की रीफिलिंग पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
बाराकोट के चौमेल में गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। समान दूरी पर अलग रेट पर गैस की रीफिलिंग होने पर चौमेल के लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन कर गैस के दाम एक समान करने की मांग की है।
विज्ञापन

चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार को गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि लोहाघाट गैस एजेंसी से बाराकोट, पुलहिंडोला, चौमेल की दूरी करीब 14 से 15 किमी है लेकिन चौमेल में बाराकोट, पुलहिंडोला से गैस रीफिलिंग के अधिक रुपये लिए जा रहे हैं। बाराकोट, पुलहिंडोला में 1010 रुपये में गैस की रीफिलिंग हो रही है जबकि चौमेल में 26 रुपये अधिक 1026 रुपये वसूले जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि समान दूरी होने के बावजूद रीफिलिंग के अलग रुपये वसूलना गलत हैं। उन्होंने गैस एजेंसी से समान दूरी पर समान कीमत लेने की मांग की। कहा कि यदि मई में रेटों में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण गैस एजेंसी के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर ललित सिंह, कुंवर सिंह, जमन सिंह, अजय सिंह, गीता देवी, कमला देवी, माया देवी, देव सिंह, हीरा देवी आदि थे। इधर गैस एजेंसी प्रबंधक गोविंद आर्या का कहना है कि पहले आईओसी को भेजी रिपोर्ट में चौमेल की दूरी अधिक दिखाई गई है। आईओसी ने इसी हिसाब से किराया निर्धारित होता है। चौमेल की दिखाई दूरी में संशोधन कर वास्तविक दूरी अंकित करने के लिए आईओसी को पत्र भेजा जाएगा।
घर-घर जाकर होगी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शनों की जांच
लोहाघाट (चंपावत)। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की शाखा लोहाघाट गैस सर्विस की ओर से उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन वाले उपकरणों की जांच घर-घर जाकर की जाएगी। गैस एजेंसी प्रबंधक गोविंद आर्या ने बताया कि गैस कनेक्शन की जांच सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य है, जिसके लिए उज्ज्वला गैस कनेक्शन समेत सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित निरीक्षण शुल्क लिया जाएगा। गैस प्रबंधक आर्या ने सभी उपभोक्ताओं से जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें