फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट में चौथे दिन मिल रहा मात्र 20 से 30 मिनट पानी

Mon, 08 Apr 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में पेयजल समस्या के चलते हैंडपंप से पानी भरने के लिए लाइ्न में लगी लोग। संवाद 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में जल संस्थान की ओर से दूषित पेयजल वितरित करने और चार दिन में एक बार पानी की आपूर्ति होने से लोगों में जल संस्थान के खिलाफ गुस्सा है। लोगों ने जल संस्थान से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

लंबे समय से बारिश न होने से लगातार पेयजल स्रोतों का जलस्तर भी कम होता जा रहा है। लोगों का कहना है कि तीसरे-चौथे दिन आने वाला पानी भी 20-30 मिनट ही आ रहा है। लोगों की पूरी निर्भरता नगर में लगे हैंडपंपों, नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे, शिवालय मंदिर स्थित स्टैंड पोस्ट पर है।
इधर पेयजल आपूर्ति की शिकायत मिलने के बाद विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने विभाग के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए जल संस्थान को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने जल संस्थान को चार दिन के भीतर समस्या के समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है। समस्या का समाधान न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पेयजल टैंकों की हो चुकी सफाई
लोहाघाट (चंपावत)। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि लोहाघाट नगर में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद चार सौ और दो सौ किलो लीटर के पेयजल टैंक की सफाई कर दी गई है। अभी नगर के लिए बनी चौड़ी लिफ्ट, बनस्वाड़, फोर्ती योजना और ऋषेश्वर नलकूप से मात्र 450 केएल पानी ही प्रतिदिन मिल पा रहा है जबकि नगर के लिए प्रतिदिन 2160 केएल पानी की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जल्द ही टैंकरों से पानी मुख्य पेयजल टैंक में डालकर सप्लाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें