फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तौल कांटों पर गिरी बिजली, खनन निकासी ठप

Fri, 02 Feb 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बैराज के पास खड़े शारदा खनन के पंजीकृत श​क्तिमान ट्रक व डंपर। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। वन निगम के डाउन और कालाझाला के पास कंप्यूटरीकृत तौल कांटों में बिजली गिरने से सीपीयू, इंडीकेटर मशीनों में खराबी आ गई। इससे पांच पर तीन कांटों से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शक्तिमान यूनियन ने कांटों के ठीक होने तक दो दिन के लिए वाहनों से निकासी का कार्य बंद किया। अब खनन निकासी कार्य सोमवार से शुरू होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

वन निगम और विभाग के तौल कांटों के संचालक विक्की मदीना ने बताया कि 31 जनवरी देर रात बिजली गिरने से डाउन स्ट्रीम बैराज के तीन तौल कांटों पर एक तौल कांटे की इंडीकेटर मशीन, सीपीयू खराब हो गया। इससे गुरुवार को दो तौल कांटों से ही निकासी हो सकी। अधिक वाहन होने से तौल में लंबी-लंबी लाइन लगी और दिक्कत रही। कालाझाला के पास निकासी गेट पर लगे दो तौल कांटों में एक कांटे में भी बिजली गिरने से एक सीपीयू, इंडीकेटर मशीन खराब हो गई। दोनों जगह मरम्मत कार्य जारी है। शारदा खनन में 650 शक्तिमान और डंपर पंजीकृत हैं। शक्तिमान ट्रक यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को निकासी में दिक्कत को ध्यान में रखते हुए निकासी कार्य में वाहन नहीं उतारे गए। अब सोमवार से वाहनों को उतारा जाएगा। कांटों की समय से मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें