फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पावर चैनल में मिला क्रेक, मरम्मत में जुटी टीम

Fri, 02 Feb 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पावर चैनल के एक पैनल में क्रेक से रिसाव मिलने के बाद निर्देश देते महाप्रबंधक राजिल व्यास। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। एनएचपीसी की पावर चैनल में सैलानीगोठ नई बस्ती के पास रिसाव होने के मामले में तीसरे दिन चैनल में क्रेक मिला है। एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजिल व्यास टीम के साथ रिसाव की जांच में सुबह से ही जुटे रहे। महाप्रबंधक ने बताया कि क्रेक की तात्कालिक फिलिंग कर मरम्मत करा दी है। अब पानी का छोड़कर जांच कराई जा रही है। इस बीच पावर हाउस में एक टरबाइन से बिजली उत्पादन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार सुबह सैलानीगोठ नई बस्ती के पास पावर चैनल में रिसाव हो गया था। रिसाव देख ग्रामीण भयभीत हो गए थे। इसके बाद से एनएचपीसी प्रबंधन ने सुरक्षा के उपाय शुरू किए। बृहस्पतिवार को सुबह से ही गोताखोर रिसाव की जांच के लिए पावर चैनल में उतारे। शुक्रवार को सुबह महाप्रबंधक व्यास टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। गोताखोरों को चैनल में क्रेक मिला। इसके बाद क्रेक की फिलिंग का कार्य चला। दोपहर बाद महाप्रबंधक व्यास ने बताया कि क्रेक की तात्कालिक फिलिंग कर दी गई है। अब उसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसके लिए पानी का लेबल बढ़ाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पावर चैनल में पानी का लेबल इतना रहा कि एक टरबाइन से बिजली उत्पादन होता रहा। देर शाम तक तात्कालिक मरम्मत के बाद जांच की प्रक्रिया जारी थी। संवाद

सात दिन तक कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी, पत्र भेजा
टनकपुर(चंपावत)। टनकपुर पावर स्टेशन के ग्रुप वरिष्ठ प्रबंधक सिविल पवन कुमार गुप्ता ने एसडीएम, उप प्रभागीय वनाधिकारी शारदा उप प्रभाग,थाना प्रभारी टनकपुर और बनबसा, ग्राम प्रधानों को पत्र भेज कर कहा है कि पावर चैनल में मरम्मत का कार्य जारी है। इसके बाद बैराज और सिल्ट इंजेक्टर के गेटों से शुक्रवार से सात दिन तक कभी भी पानी की निकासी की जा सकती है। बैराज के डाउन स्ट्रीम में खनन कर रहे मजदूरों को बैराज और सिल्ट इंजेक्टर से पानी की निकासी के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर संबंधित अधिकारियों और नदी किनारे बसे ग्राम वासियों को ग्राम प्रधानों के माध्यम से सुरक्षा संबंधी उचित दिशा निर्देश देने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें