फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ीधूरा मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन

Fri, 15 Apr 2016 09:58 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
लड़ीधूरा मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली की कामना के साथ बाराकोट के लड़ीधुरा मंदिर में राम नवमी के अवसर पर मां भगवती के सभी 108 रूपों में कन्याओं का पूजन किया गया। पंडित खिलानंद जोशी के पौरोहित्य में यजमान प्रकाश अधिकारी, रणजीत सिंह, कल्याण सिंह, नगेंद्र जोशी, दीपक जोशी ने पूजा की। इस अवसर पर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करने के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। कन्या पूजन में बाराकोट, पम्दा, फर्तोला, तड़ाग, गल्लागांव, लुवाकोट, सुंई, बिसराड़ी, खोला सुनार, संतोला आदि गांवों से कन्याओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर का सौंदर्यीकरण और मंदिर को जोडने वाली सड़क का चौड़ीकरण, डामरीकरण करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


आयोजक नगेंद्र कुमार जोशी, जगदीश अधिकारी का कहना था कि छह वर्षों से कन्या पूजन का आयोजन कर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा पशुबलि को रोकने के लिए जागरूक किया जाता रहा है। आयोजन में नवीन जोशी, दुर्गेश जोशी, राजू अधिकारी, देवेंद्र अधिकारी, जगदीश जोशी, लोकमान अधिकारी, प्रदीप ढेक, नंदाबल्लभ, भगवानदास जोशी, लाल सिंह अधिकारी आदि ने सहयोग दिया।

कन्या पूजन कर लिया बेटी बचाओ का संकल्प
चंपावत। रामनवमी पर जिले भर के मंदिरों और देवालयों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। इस दौरान नौ दिनों तक उपवास रखने वालों ने अपने अपने घरों में कन्या पूजन कर बेटी बचाओ का संकल्प लिया। छतार, खर्ककार्की, त्यारकूड़ा, मादली, पूल्ड हाउस, कनलगांव के अलावा गोलू मंदिर में भी कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें