फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि विधान के साथ चैतोला मेला शुरू

Fri, 15 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चैतोला मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले का विधि विधान के साथ आगाज हो गया है। पंडित शंकर दत्त पांडेय और रमेश कलौनी के धार्मिक मंत्रों उच्चारण के बीच विधायक पूरन सिंह फर्त्याल तथा उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल ने मेले का शुभारंभ किया। ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा भी निकाली गई। जो मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। चौखाम बाबा के जयकारों के साथ मंदिर की परिक्रमा की गई। आयोजन समिति की ओर से विधायक और अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


विधायक ने मेले की व्यवस्थाओं के लिए हर संभव सहायता देने की घोषणा की। वहीं, जिला पंचायत सदस्या सुषमा ने अपनी ओर से 5100 रुपये का सहयोग किया। बाराकोट के ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, नवीन बोहरा ने भी आयोजन समिति को बधाई दी। आयोजन  समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह प्रथोली ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर  देव सिंह, जोगा सिंह, चंद्री चंद, लाल सिंह, दीवान सिंह, राम सिंह धौनी, जिला पंचायत सदस्य मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रमों का संचालन खीमराज सिंह धौनी ने किया। मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है।  यहां के मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर जारी है। सभी गांवों में ढुस्कों,  झोड़ा, चांचड़ी, न्योली का गायन किया जा रहा है।

चैतोला मेले में आज
लोहाघाट। शनिवार को मड़, शिलिंग, चौपता, नेवलटुकरा, बसकुनी, सिरकोट, जिंडी, जाख आदि  गांवों से जत्थे बारी बारी से अपने निर्धारित समय में मंदिर में प्रवेश कर  परिक्रमा करेंगे। जत्थों के विसर्जन के बाद मंदिर से जमान को मड़ गांव ले जाया जाएगा। जहां उसकी पूजा अर्चना की जाएगी। 17 अप्रैल को मेले का मुख्य आकर्षण चमू देवता की शोभा यात्रा मड़ गांव से निकलेगी। जो दुर्गम रास्तों को पार करते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। जिसके बाद यहां मेला  शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें