फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लाली हो लाली हौंसिया, पधानी लाली त्वीले धारू बौला...

Sat, 12 Oct 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के रेगडू में चल रहे दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत:
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के रेगडू में तीन दिनी दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव के दूसरे दिन हल्द्वानी से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष दरवान सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। हल्द्वानी से आंचल कला केंद्र के दल नायक मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में आए कलाकारों ने है नंदा है गोरा कैलाशों की यात्रा वंदना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने लाली हो लाली होंसिया पधानी लाली त्वीले धारु बौला, ताम पीटो पीतल पीटो बिजुरी झम गीतों पर शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, हरियाणवी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। सरस्वती शिशु मंदिर रेगडू, यूपीएस के स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। संचालन सुरेश सिंह मेहता, जगदीश सिंह ने किया। इस दौरान चंद्रशेखर जोशी, सचिन सिंह मेहता, बीरेंद्र सिंह मेहता, मोहन सिंह मेहता, निर्मल मेहता, प्रकाश सिंह मेहता, सुरेश सिंह मेहता, जगत सिंह मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें