बाराकोट के के लड़ीधुरा महोत्सव के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के प्रसिद्ध छह दिनी लड़ीधुरा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। 23 अक्तूबर को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगीं। कलश यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने आंचलिक परिधान में सजधज कर भाग लिया।
सोमवार को लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के दिशा निर्देशन में कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनीता ने किया। पंडित शीशराम जोशी ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। पूजा में अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, सतीश पांडे, उमेश्वर सिंह बैठे। कलश यात्रा में पम्दा, बाराकोट, खोला, काकड़, पठलती, ढुंगा, बिसराड़ी आदि गांवों की महिलाओं ने भाग लिया।अध्यक्ष जोशी ने बताया कि महोत्सव के दौरान खेलकूद, शैक्षिक, बौद्धिक, शरीर सौष्ठव प्रतियोगिताएं होंगी। यहां जगदीश सिंह अधिकारी, कृष्णा अधिकारी, विनोद अधिकारी, दुर्गेश जोशी, लोकमान सिंह अधिकारी, किशोर जोशी, देवेंद्र अधिकारी, रितेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। संवाद