फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खर-दूषण वध तक की लीला का हुआ मंचन

Mon, 23 Oct 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रविवार को कोट अमोड़ी में मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुंदर बोहरा ने रामलीला का शुभारंभ किया। यहां सूर्पणखा नासिका छेदन का मंचन हुआ। यहां हारमोनियम वादक बलदेव भट्ट, तबला वादक प्रकाश जोशी, शंकर दत्त भट्ट, उमाशंकर भट्ट, कमेटी अध्यक्ष लामलणी भट्ट, सुरेश भट्ट सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेतीखान में यशपाल मनराल की अध्यक्षता में आयोजित रामलीला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व गणेश पूजन किया गया। इस अवसर पर गोपाल मनराल, प्रकाश बोहरा, देवकीनंदन, कैलाश सेलिया, हिमेश कलखुडिय़ा, बबलू देउपा, मुकेश बोहरा, विजय मनराल आदि लोग मौजूद रहे।
श्री ऐड़ी रामलीला भिंगराड़ा में अगस्त मुनि आगमन, नासिका छेदन, खर-दूषण वध का मंचन किया गया। मल्लीहाट की रामलीला में भरत मिलाप और फुलारागांव की रामलीला में सीता खोज और बाली वध तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

सीता की खोज, लंका दहन की लीला हुई
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता के दिशा निर्देशन और नरेश के संचालन में आठवें दिन लंका दहन तक की लीला का मंचन हुआ। हनुमान का सीता की खोज में समुद्र पार कर लंका में प्रवेश करना और सीता से मिलन, लंका दहन तक लीला दिखाई गई। मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, विपिन वर्मा, जीवन गहतोड़ी, आनंद पुजारी, राजू गड़कोटी, विजय राय, दानु सुतेड़ी, हरीश मेहता, विनोद गोरखा, दीपक सुतेड़ी आदि रहे। इधर, कर्णकरायत, चमदेवल और फोर्ती में भी मंचन जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें