बाराकोट के कुनगड़ा में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में कोठेरा इलेवन ने काकड़ को हराया। विजेता टीम को ट्राफी और तीन हजार तथा उप विजेता को ट्राफी और दो हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। नितिन पुनेठा को मैन ऑफ द सिरीज चुना गया। मुख्य अतिथि बीईओ महावीर चौधरी और पाटी के बीईओ आरएस नेगी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
मां भगवती क्रिकेट क्लब काकड़ के सौजन्य में हुए मैच में काकड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 111 रन बनाए। कोठेरा की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम के कप्तान रवि थापा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग नवल जोशी, सुरेंद्र और स्कोरिंग प्रदीप ढेक ने की। आंखों देखा हाल रमेश जोशी और नगेंद्र कुमार जोशी ने सुनाया। वहां पर गिरीश अधिकारी, देवेंद्र अधिकारी, उत्तम नेगी, राजेंद्र अधिकारी, मिंटू राणा आदि थे।