फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकस्सी में नाकोट खोलिया विजयी

Thu, 25 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण और प्रांतीय विकास दल के सौजन्य से न्याय पंचायत ढोरजा में विभिन्न पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। ज्येष्ठ प्रमुख हीराबल्लभ  जोाशी, बीडीओ केएस नयाल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


रस्साकस्सी में नाकोट खोलिया विजेता, मानाढुंगा उप विजेता, बालिका वर्ग में बोराबुंगा विजेता, मानाढुंगा उप विजेता, पिड्डू में बोराबुंगा विजेता, मानाढुंगा उपविजेता, मुर्गाझपट में सुनील, मनीष, ललित, बालिकाओं मे सीमा, रेखा, सुनीता, वॉलीबाल में ढोरजा विजेता, मानाढुंगा उप विजेता रहे। आयोजन में जीवन राय, मोनू बिष्ट, देवेंद्र राय, त्रिलोक, ओम प्रकाश ने सहयोग किया। 27 फरवरी को न्याय पंचायत डुमडाई की प्रतियोगिताएं पुल्ला में आयोजित की जाएंगी।

उधर सांसद आदर्श गांव रौलमेल में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य दलीप राम ने किया। ग्राम प्रधान रविंद्र लडवाल की अध्यक्षता तथा प्रकाश आर्या के संचालन में हुई 100 मीटर दौड़ में निकिता, मनीषा, रश्मि, बालकों में हेम, रिंकू, अमित, 400 मीटर में रश्मि, अनीता, निकिता, बालकों में रिंकू, अमित, संजय, मुर्गा झपट में अंजलि, रश्मि, ममता, बालकों में हेम, संजय, अभिषेक, चक्का फेंक में मंजू, अंजलि, मनीषा, बालकों में हेम, अमित, करन, गोला फेंक में प्रियंका, कविता, अंजलि, बालकों में हेम, अमित, संजय पहले तीन स्थान में रहे।
विज्ञापन


बालिका कबड्डी में रौलमेल विजेता, झुडेली उप विजेता, बालकों में रौलमेल विजेता, मैरोली उप विजेता, बालिका खो-खो में झुडेली विजेता, रौलमेल उप विजेता, बालकों में  रौलमेल विजेता, मैरोली उप विजेता रहे। बीओ एमएस नगन्याल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में हरीश लडवाल, रोशन पांडेय, गिरीश लडवाल, मीनाक्षी, किशोर, सुंदर, नरेंद्र ने सहयोग किया। नगन्याल ने बताया 27 फरवरी को चौड़ामेहता न्याय पंचायत में प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें