फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में अमित, अंकित और संदीप रहे अव्वल

विज्ञापन
बाराकोट में ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत करते शिक्षक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में चल रहे छह दिनी ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। बीईओ भानु प्रताप सिंह ने खेल महाकुंभ का समापन किया।
विज्ञापन

सोमवार को 800 मीटर दौड़ में अमित कुमार, अंकित बिष्ट, संदीप सिंह, गोला फेंक में अमन कुमार, शुभम अधिकारी, अमित सिंह, चक्काफेंक में अमित सिंह, शुभम अधिकारी, करन सिंह पहले तीन स्थानों पर रहे।
400 मीटर रिले रेस में कमल सिंह, चंचल सिंह, मनीष सिंह, अंकित ने पहला, अजय, अंकित, रोबिन, दिव्यांशु ने दूसरा, दिपांशु, अमित कुमार, लक्की फर्त्याल, सूरज शर्मा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमेश राम के निर्देशन में खेल समन्वयक दुर्गेश जोशी, रमेश जोशी की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। इसमें अतुल नाथ, कैलाश सिंह, नीरज वर्मा, महेंद्र सिंह, पंकज कुमार, राजकुमार ओली, नवीन जोशी, सचिन गोस्वामी आदि निर्णायक रहे।
फर्राटा रेस में अंकित नाथ और आकाश दीप चैंपियन
चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ में अंडर-14 वर्ग में सौ मीटर दौड़ में अंकित नाथ, मनोज बोहरा, करन थ्वाल, अंडर-21 में आकाश दीप, रोहित जोशी, मोहित कुमार क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
अंडर-14 वर्ग में 1500 मीटर में पवन रैंसवाल, हिमांशु बोहरा, राजेंद्र बोहरा पहले तीन स्थानों पर रहे। लंबी कूद में अंकित नाथ, अमन सिंह, रोहित रावत विजेता बने। ऊंचीकूद में अमन सिंह, चंचल सिंह, हिमांशु सिंह, गोलाफेंक में हिमांशु शर्मा, अजय बिष्ट, हिमांशु महर, चक्काफेंक में हिमांशु बोहरा, राजेश धामी, सतीश बोहरा विजेता बने।
अंडर-21 वर्ग 1500 मीटर में जतिन चंद्र, सुनील भट्ट, मुकेश सिंह, लंबीकूद में सोहेल, दीपक कुमार, शुभम रावत, ऊंची कूद में सोहेल, मदन सिंह विजेता बने। गोलाफेंक में दिवाकर भट्ट, भानू तिवारी, अनिकेत राय, चक्काफेंक में वीरेंद्र, दिवाकर भट्ट, सुनील बिष्ट जीते। आयोजन में महेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, चंदन अधिकारी, यशवंत बोरा, गौरीशंकर पांडेय ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें