फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चकरपुर से टनकपुर तक निकाली कलश यात्रा

Thu, 11 Sep 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर नगर के मुख्य मार्ग से होकर आगे बढ़ती भव्य कलश यात्रा। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नवयुवक रामलीला कमेटी ने दशहरा महोत्सव के तहत वनखंडी महादेव चकरपुर, बनबसा से होते हुए आयोजन स्थल गांधी मैदान तक भव्य कलश यात्रा निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में कलश और धार्मिक झांकी से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार 12 सितंबर से आरंभ होगा। कथा वाचक देवी पलक किशोरी होंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर चकरपुर वनखंडी महादेव मंदिर से 20 किमी लंबी कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में ध्वज लिए हर-हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह फूल बरसाकर और प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया। कमेटी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। 18 सितंबर तक कथा चलेगी। 19 सितंबर को हवन, पूजन और भंडारे के साथ इसका समापन किया जाएगा। इस मौके पर संजय गर्ग, कल्पना आर्य, विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, गौरव गुप्ता, सचिव मयंक पंत, अमित परवेज, प्रतिभा अग्रवाल, पूनम कोहली, गीता गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें