लोहाघाट पीजी कॉलेज में अपनी मांगों को लेकर धरने में बैठे छात्र। स्रोत: छात्र
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को एबीवीपी के प्रांत मीडिया संयोजक विवेक पुजारी, जिला संयोजक नीरज सक्टा और रितिक ढेक के नेतृत्व में छात्रों ने आंदोलन जारी रखा। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने बीए में सीटें बढ़ाई लेकिन एमए में 120 सीट बढ़ाने की मांग पूरी नही की। इसके अलावा एमए में समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, शिक्षा शास्त्र की कक्षाओं का संचालन, रिक्त प्रवक्ताओं, लाइब्रेरियन की नियुक्ति और छात्रावास का संचालन करने की मांग की जा रही है। इस मौके पर राहुल बिष्ट, गौरव पांडेय, हिमांशु, गौरव, शुभम सिंह ढेक, साहिल अधिकारी, करन अधिकारी मौजूद रहे। संदाद