फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा ग्राम पंचायत अधिकारी पर गिरी गाज

Mon, 26 Nov 2018 10:11 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में जन सुनवाई दिवस पर समस्याएं सुनते जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जन सुनवाई दिवस में जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।  कांडा के बंशीधर पांडेय की लंबे समय से आय प्रमाण पत्र ना बनने तथा क्षेत्र में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के ना रहने की शिकायत पर डीएम ने यह निर्देश दिया।
विज्ञापन


जन सुनवाई दिवस पर सात शिकायतें प्राप्त हुई। ग्राम गजीना की आशा देवी ने गांव में बने सार्वजनिक शौचालय के भुगतान किए जाने, मडलक के प्रीतम सिंह ने मडलक मार्ग की मरम्मत करने की मांग की। राकेश राम की राशन कार्ड बनाने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार राशन कार्ड बनाने के साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने के निर्देश दिए।

दिनेश नाथ गोस्वामी ने लोहाघाट महाविद्यालय में अपनी पुत्री के साथ शिक्षिका द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने जांच कराने का भरोसा दिलाया। कानाकोट के जगदीश सिंह ने पुत्र के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने पर जिलाधिकारी ने रेड क्रास से धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें