अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में नवोदय ने एबीसी अल्मामतार को शिकस्त दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत और एबीसी अल्मामतार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मदन महर ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार बांटे।
गोरलचौड़ मैदान में मंगलवार को हुए फाइनल मैच में अल्मामतार स्कूल के शुभम ने पहला गोलकर टीम को बढ़त दिलाई। नवोदय के हर्ष ने उम्दा गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। नवोदय के अजय ने दूसरा विजयी गोल किया। रेफरी नितिन, लाइंसमैन भैरव, कमल थे। फाइनल मुकाबले में चंपावत स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष विजय वर्मा, प्रदीप बोहरा, अमित वर्मा, महेंद्र बोहरा, सभासद नरेश जोशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।