फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमरसों गांव में आग से घास के आठ लुट्टे जले

Fri, 25 Nov 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
नेपाल सीमा के जमरसों गांव में लगी आग को बुझाता एसएसबी कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे जमरसों गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति के आठ घास के लुट्टों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के अलावा एसएसबी के जवानों ने मौके में पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम को गांव के विकलांग कल्याण सिंह के घास के आठ लुट्टों में एकाएक आग लग गई। शोर सुनकर और धुआं उठता देख ग्रामीण मौके में पहुंच गए। आग लगने की सूचना मिलने पर एसएसबी के बगाोटी कैंप के जवान भी मौके में पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों और एसएसबी के जवानों की कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आठ घास के लुट्टे पूरी तरह जल चुके थे। 

स्वास्थ्य विभाग के डा.सतीश पांडेय भी मौके में पहुंच गए। दिव्यांग कल्याण सिंह और पत्नी (दृष्टिहीन) के घास के लुट्टे जलने से पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है। आग बुझाने वालों में देव सिंह, प्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, सूूरज पांडेय, दीपक सिंह, बसंत पुजारी, नरेश सिंह, हुकुम सिंह, दीवान सिंह, सतीश पांडेय के अलावा एसएसबी के एएसआई संजय कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप, अनूप कुमार आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें