फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन चंपावत में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Thu, 07 Sep 2023 09:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के ढकना बडोला गांव से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में डोला निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, डीएम नवनीत पांडे और एसपी देवेंद्र पींचा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकगायक जितेंद्र तोमकियाल, रुमझुमा एके डमी डांस ग्रुप, स्टैप डांस स्टूडियो ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन



कार्यक्रम में सीनियर सिविल जज शिवानी पसगोला, लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, सीओ अविनाश वर्मा, विपिन चंद्र पंत, आरआई महेश चंद्रा, सुंदर सिंह, योगेश चंद्र उपाध्याय आदि थे। इधर ढकना बडोला गांव में जन्माष्टमी पर कई कार्यक्रम हुए। वहां आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, प्रधान विनोद चौधरी, बीडीसी सदस्य पूरन बड़ोला, श्याम नारायण पांडे, अंबा दत्त फुलारा, संजय बिष्ट आदि थे।



इधर लोहाघाट में एकता चौक बाजार लोहाघाट से ऋषेश्वर मंदिर तक राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। ऋषेश्वर मंदिर में भागवत कथा का भंडारे के साथ पारायण हुआ। एकता चौक पर मित्र सेवा समिति अध्यक्ष किरन वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार रात को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कार्यक्रम की शुरूआत की। चमदेवल से आई भजन मंडली के अध्यक्ष मदन कलौनी और कौशल म्यूजिक एकेडमी के कलाकारों ने कई भजन गाए। वहां आशु वर्मा, सोनू वर्मा, पप्पू वर्मा, विपिन वर्मा, शैलेंद्र राय, सतीश गड़कोटी, किशोर वर्मा, हिमांशु राय आदि थे।
विज्ञापन








धूमधाम से परंपरागत ढंग से मना जन्माष्टमी पर्व



टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। टनकपुर और बनबसा में जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि तक मंदिरों में भजन-कीर्तनों का आयोजन हुआ। टनकपुर में पुरानी पानी टंकी के समीप, ककराली गेट, नायकगोठ पंचायत घर, गैंडाख्याली, उचौलीगोठ आदि में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।



सैलानीगोठ स्थित कालेशन मंदिर में भी कार्यक्रम हुए। मंदिर समिति की ओर से गीता राय ने 14 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की ऑनलाइन परीक्षा कराई। छोटे बच्चों की राधा-कृष्ण बाल छवि प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के अलावा मंदिर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीणों और पुरोहितों को पुरस्कृत किया गया। वहां संरक्षक धर्मानंद राय, उमाकांत राय, कैलाश राय, भुवन चंद्र राय, दीपक चंद्र राय, चंचल देवी, कमला देवी आदि थे।



वहीं गुदमी ग्रामसभा की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी ने श्रीकृष्ण जन्म से कंस वध तक की लीला का मंचन दिखाया। वहां कमेटी अध्यक्ष भरत प्रसाद, चंचल राम, सचिव अशोक कुमार, उपाध्यक्ष जगदीश कोहली, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, संरक्षक लालू राम और लच्छी राम आदि थे। आंबेडकर ग्राम फागपुर में जगदीश सिंह के आवास पर, बमनपुरी में मां पूर्णागिरि भूमिया मंदिर प्रांगण में, बनबसा प्राचीन हनुमान मंदिर, लाइनपार झोपड़ पट्टी मंदिर, एनएचपीसी के जलशक्ति मंदिर में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

चंपावत के ढकना बडोला गांव से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में डोला निकालते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें