फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बीमार को सड़क तक लाने में लगा एक घंटा

Fri, 03 May 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत क्षेत्र में बीमार बालिका को डोली से मुख्य मार्ग तक ले जाते बियुरी( उदाली) के ग्रामीण।
विज्ञापन
चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत बियूरी (उदाली) में ग्रामीणों के लिए सड़क एक सपना बनकर रह गई है। गांव की एक बीमार लड़की को एक घंटे की मशक्कत के बाद डोली से ग्रामीण मुख्य सड़क तक लाए। बाद में उसे 30 किमी दूर चंपावत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भावना (16) पुत्री इंद्र सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। ग्रामीणों ने प्लास्टिक कुर्सी और लकड़ी के सहारे डोली का निर्माण किया। ग्रामीणों ने बीमार को डोली में बैठाया और चार किमी खड़ी चढ़ाई पार कर मुख्य मार्ग तक पहुंचे। इसके बाद वाहन से 30 किमी दूर टनकपुर अस्पताल इलाज के लिए ले गए। करीब आठ ग्रामीण बारी-बारी से डोली को सहारा देते रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्भवती, बीमार के लिए डोली ही एकमात्र सहारा होता है। कई बार इलाज नहीं मिलने के कारण गंभीर बीमारी के कारण ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। गांव की करीब हजार की आबादी है।
विज्ञापन



ग्रामीण प्रकाश सिंह ने बताया कि हम लंब समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी सुध नहीं ली। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो गया है। आखिर कब तक बीमारों को डोली के सहारे ले जाएंगे।
ग्रामीण कमल सिंह ने बताया कि सरकार सभी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की बात करती है, लेकिन बियूरी के ग्रामीण आज भी सड़क नहीं होने से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई बार सड़क की मांग की लेकनि आज तक कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें