इंस्पायर छात्रवृत्ति के प्रमाणपत्र बांटे
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में लाला चंभाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। कॉलेज के आठ छात्र-छात्राएं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए हैं। चयनित छात्र-छात्राओं को परीक्षा के प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय ने बताया कि कॉलेज के छात्र राकेश सिंह बिष्ट, अमित चौड़ाकोटी, चंचल सिंह बोहरा, हिमांशु पंत, नीरज बिष्ट, राहुल विश्वकर्मा, दिव्यांशी, स्नेहा महर इंस्पायर छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए हैं। इन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम पांच वर्ष तक 80 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त जोशी, प्रबंधक दरबान सिंह करायत, कोषाध्यक्ष मदन बोहरा आदि ने परीक्षा में सफल बच्चों को बधाई दी।