फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप में चोरों का धावा, हजारों के मोबाइल फोन, सामान चुराया

Mon, 27 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
चोरी का मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चोरों ने रविवार की रात शहर के एक मोबाइल शॉप को निशाना बना हजारों रुपये के मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज का सामान चुरा लिया। अलबत्ता मोबाइल कंपनी के लॉकर का ताला न टूटने से चोर उसके रखे कीमती मोबाइल नहीं चुरा पाए। घटना से व्यापारियों में खासी दहशत है। 
विज्ञापन


शहर के पीलीभीत चुंगी मार्ग में चोरों ने जोशी कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप पर धावा बोला। मेन शटर और एल्युमीनियम डोर का ताला तोड़ कर चोर दुकान में घुसे। दुकान स्वामी विपिन जोशी के मुताबिक दुकान में रखे मरम्मत के लिए आठ मोबाइल फोनों के अलावा शोकेश में रखे डमी मोबाइल और एसेसरीज का सामान गायब है।

जिसकी कीमत दुकान स्वामी द्वारा करीब 35 हजार रुपये आंकी गई है। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि टनकपुर के साथ ही बनबसा में भी रविवार की रात एक मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना से दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह का हाथ होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को चोरों की तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल का दावा है कि जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा। चोरों ने पहले शटर का ताला तोड़ा और फिर एल्युमीनियम डोर का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। 

बनबसा (चंपावत)। चोरों ने बीती रात्रि एक दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। पेट्रोल पंप के पास गैलरी बाजार एंड एसेसरीज चलाने वाला दुकान स्वामी दिल्ली गया है। प्रतिष्ठान स्वामी के पिता ने थाने को सूचित कर तहरीर दे दी। एनएचएआई किनारे पेट्रोल पंप के पास गैलरी बाजार एंड एसेसरीज (ऑनलाइन शॉपिंग) का ताला अलग पड़ा था।

दुकान का शटर भी कुछ ऊपर उठा देख दूधिए ने बगल के प्रतिष्ठान स्वामियों को अवगत कराया। पड़ोसियों ने दुकान स्वामी के घर पर दुकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। प्रतिष्ठान स्वामी सद्दाम हुसैन के दिल्ली में होने से चोरी हुए सामान का पता नहीं चल सका। अलबत्ता प्रतिष्ठान स्वामी के पिता ने एक लैपटॉप, दो म्यूजिक सिस्टम, कई मोबाइल चोरी होना बताया है। थानाध्यक्ष विनाद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें