निर्माणाधीन आईसीयू भवन का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने संयुक्त चिकित्सालय में निर्माणाधीन आईसीयू और इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सीएमएस को भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने को कहा।
रविवार सुबह टनकपुर पहुंचे सीएमओ डॉ. खंडूरी ने पहले संयुक्त चिकित्सालय के पोलियो बूथ का निरीक्षण कर अभियान का जायजा लिया। इसके बाद निर्माणाधीन आईसीयू और इमरजेंसी कक्ष निर्माण कार्य भी देखा। सीएमओ ने कहा कि भवन निर्माण पूरा होते ही संयुक्त चिकित्सालय में आईसीयू की सुविधा शुरू करा दी जाएगी। संयुक्त चिकित्सालय परिसर में आईसीयू और इमरजेंसी चिकित्सा सेवा के लिए भवन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्राउंड फ्लोर में इमरजेंसी चिकित्सा और दूसरी मंजिल में आईसीयू भवन का निर्माण किया जा रहा है।