फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने काटा आटो मोबाइल्स की दुकान का ताला, एक लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चोरों ने शनिवार की रात हाईवे के किनारे स्थित एक ऑटोमोबाइल्स की दुकान का ताला काटकर करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों का सुराग लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है। दुकान स्वामी पारस गर्ग की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात चोरों ने उसकी दुकान के शटर का ताला काट कर दुकान में रखा टेबलेट, ऑटो पार्ट्स का सामान समेत एक हजार की नकदी चुरा ली। रविवार सुबह दुकान के भवन स्वामी ने शटर का ताला टूटा देखा तो उसने फौरन इसकी सूचना उन्हें दे दी। पारस गर्ग ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम चोरों की सुरागकशी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें