फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल से अब पंजाब को भी सीधी बस सेवा के संचालन की चर्चा है। इससे बनबसा में व्यापारियों एवं टैक्सी संचालकों में भारी रोष है। व्यापारियों ने नेपाल से सीमित (दो मैत्री बसों) बसों का संचालन की बात कह टूर एंड ट्रैवल के नाम पर डग्गामारी कर रही नेपाली बसों के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें बताया कि नेपाल से भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लिए नेपाली बसों के संचालन से रोडवेज के राजस्व समेत बनबसा बाजार में भी कारोबार घट गया है। इसलिए उन्होंने नेपाल से केवल दो मैत्री बसों का संचालन कर नेपाल से टूर एंड ट्रैवल के नाम पर हो रही बसों की डग्गामारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। बताया कि स्थानीय परिवहन विभाग, परिवहन निगम एवं नागरिकों की जानकारी के बिना नेपाली बसों के संचालन पर मनमानी की आशंका जताई जा रही है। रोडवेज के आरएम पवन सिंह मेहरा ने भी बड़ी संख्या में नेपाली बसों का संचालन भारत में होने से रोडवेज की आय प्रभावित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें