फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में युवाओं ने की रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
लोहाघाट में रोड़वेज के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रानीखेत में हो रही सेना भर्ती में जाने के लिए युवाओं को रोडवेज की बसें कम मिलीं। इससे नाराज युवाओं ने सोमवार को रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही सेना भर्ती के लिए रानीखेत जाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। युवाओं का आरोप था कि सुबह सात बजे से 10 बजे तक रोडवेज ने एक भी बस नहीं भेजी। मांग करने पर रोडवेज ने एक बस भेजी लेकिन तब तक वहां यात्रियों की संख्या बढ़ चुकी थी। इस कारण कई युवाओं को बस सेवा नहीं मिल सकी। इस कारण वह जीप टैक्सियों से टनकपुर जाने को मजबूर हुए। मुकेश कुमार, श्याम दत्त, रमेश सिंह, अजय, विनय, रविंद्र, अर्जुन, संजय, संदीप, हरीश, शुभम, पारस, वंश, रवि, दीपक आदि युवाओं का कहना था कि भर्ती रैली को देखते हुए रोडवेज, प्रशासन को पहले से ही पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे।
वहीं रोडवेज के एसएसआई भुवन चंद्र आर्या ने बताया कि युवाओं की भीड़ को देखते हुए रानीखेत के लिए चार बसों का संचालन किया गया। इनमें से एक बस चंपावत से संचालित की गई, जबकि तीन बसें लोहाघाट से भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें