फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल बार्डर पर तनाव बरकरार

Fri, 10 Mar 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
नेपाल के महेंद्रनगर में गोली से युवक की मौत की घटना के विरोध में सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले से लगे भारत-नेपाल के बसही (संपूर्णानगर) बार्डर पर पुलिया निर्माण के विवाद में गोली लगने से नेपाली युवक की मौत के बाद बार्डर क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी जबर्दस्त तनाव बना रहा। नेकपा एमाले एवं विभिन्न छात्र संगठनों के आह्वान पर सुदूर पश्चिम नेपाल के नौ जिलों में बंद का खासा असर दिखाई पड़ा। प्रदर्शनकारियों द्वारा महेंद्रनगर में नेपाल सिंचाई विभाग के एक वाहन में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना है। इधर, हालात को देखते हुए प्रशासन ने बनबसा बार्डर से दोनों देशों के बीच वाहनों से आवाजाही पर रोक लगा दी है। वाहनों के लिए बनबसा बैराज के गेट दिनभर नहीं खुले। अलबत्ता पैदल आवाजाही जारी है। दोनों देशों का प्रशासन हालात पर बराबर नजर रखे है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी जिले के बसही (संपूर्णानगर) से लगी नेपाल सीमा पर पुलिया निर्माण को लेकर उठे विवाद में बृहस्पतिवार को गोली लगने से नेपाल के गोविंद प्रसाद गौतम (32) नामक युवक की मौत हो गई थी, इसके बाद नेपाल के कई संगठन भारत के खिलाफ सड़क पर उतर आए।

बसही बार्डर से फैला यह तनाव बनबसा बार्डर के महेंद्रनगर तक पहुंचा है। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों द्वारा महेंद्रनगर में दो भारतीय बाइकें जलाने से इस बार्डर में भी जबर्दस्त तनाव की स्थिति बनी है। सीमा पार के सूत्रों के मुताबिक घटना के विरोध में सुदूर पश्चिम नेपाल के नौ जिले पूर्ण रूप से बंद रहे। नेकपा एमाले, माओवादी एवं विभिन्न छात्र संगठनों ने जगह-जगह सड़क पर उतरकर भारत एवं नेपाल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए बार्डर पर तैनात प्रशासन खासा चौकन्ना बना हुआ है। सीओ आरएस रौतेला सुबह से ही बार्डर पर डेरा जमाकर स्थिति पर नजर रखे रहे। सीमा स्तंभ संख्या सात में दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने स्थिति को लेकर एक-दूसरे देश के नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा कर आपसी सहयोग बनाए रखने की बात कही है।
विज्ञापन



माओवादी विप्लव गुट ने किया आज नेपाल बंद का ऐलान
टनकपुर। नेकपा एमाले, माओवादी एवं छात्रसंगठनों के आह्वान पर सुदूर पश्चिम नेपाल के नौ जिलों में बंद के बाद अब शनिवार को माओवादी विप्लव गुट ने नेपाल बंद का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें