फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की आय बढ़ाएं

Mon, 09 Jan 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
रोडवेज की आय बढ़ाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने गेट मीटिंग कर एजेंसी कर्मचारियों के संविदा में समायोजन पर विधायक हेमेश खर्कवाल का स्वागत कर आभार जताया। कर्मचारी नेताओं ने निगम को हो रहे घाटे के लिए प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने निगम हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर हुई मीटिंग में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कई कमाई वाले रूटों पर बस सेवा बंद है। कलपुर्जों की नियमित, पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। कई ई-टिकटिंग मशीनें खराब हैं, लेकिन प्रबंधन को इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बंद रूटों पर बस सेवा शुरू करने के साथ ही प्रबंधन से निगम का आय बढ़ाने के उपाय करने को कहा।

यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र दीवान की अध्यक्षता में कैलाश चंद्र भट्ट ने संचालन किया। मीटिंग में नीरज सिंह, हरीश जोशी, सुरेंद्र चिलवाल, जमुना, मानबहादुर चंद, रवि शर्मा, कालीचरण, लईक हसन, संदीप खर्कवाल, राजेंद्र, मनोहर चंद, प्रकाश नाथ, जयप्रकाश त्रिपाठी, धीरेंद्र गंगवार, प्रवीन जोशी, दरबान राम, जीवन, कश्मीर सिंह, धीरज फर्त्याल समेत मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें