फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना का हुआ शुभारंभ

Fri, 12 Oct 2018 11:07 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
उज्जवला योजना का शुभारंभ करते जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में राज्य उज्ज्वला योजना का शुभारंभ हो गया है। पहले चरण में 363 परिवारों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना के तहत रसोई गैस वितरण करने के लिए खाद्यान्न विभाग को पहले ही 5 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि मिल चुकी है।  
विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य उज्ज्वला योजना का शुभारंभ जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने किया। उन्होंने ढाई लाख रुपये से कम आय वाले 25 परिवारों को रसोई गैस बांटी। उन्होंने कहा कि राज्य उज्ज्वला योजना में 6300 परिवारों ने रसोई गैस के लिए आवेदन किया है।

इसमें से 2390 लोगों को ही आवेदन जांच में सही पाए गए है। कहा कि राज्य उज्ज्वला योजना में 1600 रुपये सरकार से शेष धनराशि आवेदक को देनी होगी।  पहले चरण में 363 उपभोक्ताओं को रसोई गैस का लाभ दिया जाएगा। शेष बचे लोगों को दूसरी किस्त में कनेक्शन बांटे जाएंगे। इस मौके पर गैस प्रबंधक प्रदीप कार्की, पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, राकेश कुमार, प्रकाश मुरारी, विनोद कुंवर, प्रमोद पंत, माया कुंवर, जीवन आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन



ये है गैस एजेंसी का लक्ष्य   
एजेंसी           लक्ष्य               धनराशि  
चंपावत          80               128000
लोहाघाट         75               120000
टनकपुर         70               112000  
विज्ञापन

देवीधुरा         128              204800


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें