फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांछ तेरो जलेबी को डाब ...

Sun, 03 Jul 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट  (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट में दो दिनी रूमाझुमा प्रतियोगिता शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिनी रूमाझुमा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में कलाकारों ने बेहतरीन कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


श्री रामसेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में हुई प्रतियोगिता का आगाज रूमझुमा ग्रुप ने ‘आयूं में तेर द्वार’ गीत से किया। इसके बाद प्रदीप कुमार ने ‘कांछ तेरो जलेबी का डाब, अकेली कला खांछै जरा हाल दे मेरा खाप ओ हिमा जाग’ गीत पेश कर समां बांध दिया।

डांस मास्टर डब्बू के नेतृत्व में विकास कुमार, संदीप कुमार ने बम-बम भोले और बेजुबां गीत पर शानदार डांस किया। ‘रिमझिमा बरखा लागी गै, पिया परदेश बाटुली लागी गै’ गीत भी पेश किया। काजल, करिश्मा, निष्ठा जोशी, निष्ठा सामंत, सागर, प्रियांजली ने भी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


मुकेश  साह, प्रकाश राय और शेखर गोर्खा के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रहलाद मेहता, एडवोकेट नवीन मुरारी, भैरवदत्त राय, ईश्वरी लाल साह,  कीर्ति बगौली, हेमंत पांडेय, संजय फर्त्याल, जीवन गहतोड़ी, मनोज साह, बबीता पाटनी आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें