फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हॉकी प्रतियोगिता में टनकपुर स्टेडियम ए ने बी को 5-3 गोल से हराया

Sat, 29 Aug 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। खेल निदेशालय और जिला खेल कार्यालय की ओर से स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी अंडर 23 बालक वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। पहला मैच टनकपुर स्टेडियम ने 5-3 गोल से जीता।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ खिलाड़ी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक पचोली ने किया। हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह ने बताया की पहला मैच टनकपुर स्टेडियम ए और टनकपुर स्टेडियम बी के बीच खेला गया। टनकपुर स्टेडियम ए ने 5-3 गोल से मैच जीता। विजेता टीम के राजेंद्र रावत दो गोल,सौम्या बिष्ट एक गोल और दिव्यांशु राणा ने दो गोल दागे। जबकि टीम बी की ओर से गुंजित भंडारी ने एक गोल,शिवा धामी एक गोल,अंश सिंह ने एक गोल दागा।
निर्णायक में स्नेहा, अमोल,और अभिषेक रहे। खेल विभाग से स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर,फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी,बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, मनीषा जोशी, मनमोहन डांगी,बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हीरा मौजूद रहे। इधर, खेलो इंडिया फुटबॉल साईं सेंटर टनकपुर के फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी ने बताया की खेलेगा भारत और जीतेगा भारत के तहत भी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की गई। हाफ टाइम तक टनकपुर ऑरेंज 4-0 से आगे रहा। टनकपुर ऑरेंज की तरफ से 2 गोल अर्जुन और 2 गोल शशांक ने किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें