फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से देवदार की लकड़ी ला रहा वाहन पकड़ा

Sun, 17 Sep 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में पकड़ी गई अवैध रूप से पिकअप में लदी देवदार की लकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 किमतोली क्षेत्र से आ रहे अवैध रूप से देवदार की बल्ली और तख्तों से लदे वाहन को पुलिस ने पकड़कर वन विभाग के सुुपुर्द कर दिया। वन विभाग ने अवैध लकड़ी सहित वाहन को सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


 कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि शनिवार की रात को एसआई हेमंत कठैत, चीता मोबाइल टीम के राकेश सिंह रौंकली, बिहारी लाल कुशवाहा रूटीन गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने लोहाघाट-किमतोली मार्ग में किमतोली की ओर से आ रहे पिकप नंबर यूके 03-सीए 0171 को रोककर उसकी तलाशी गई। जिसमें देवदार की 84 बल्ली और पांच तख्ते अवैध रूप से लदे हुए थे। 

पुलिस ने चालक हरीश चंद्र सकलानी से लकड़ी के कागजात दिखाने को कहा, जो वह नहीं दिखा पाया। पुलिस वाहन सहित चालक को थाने ले आई। इसकी सूचना उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी दीप चंद्र जोशी को देते हुए बरामद लकड़ी और वाहन को चालक सहित उनके सुपुर्द कर दिया। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि पूछताछ में चालक हरीश ने बताया कि इस  लकड़ी को वह मंसूरी फर्नीचर हाउस के स्वामी मोहम्मद जफर के यहां ले जा रहा था।
विज्ञापन

जिसे बचन सिंह नामक व्यक्ति से खरीदा गया था। रेंजर  ने बताया कि इससे पूर्व भी जफर के यहां से अवैध रूप से रखी लकड़ी बरामद की जा चुकी है। रेंजर ने बताया कि अवैध रूप से लकड़ी ला रहे वाहन को सीज करने के साथ लकड़ी खरीदने वाले मोहम्मद जफर और बेचने वाले  बचन सिंह के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें