चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल तरीके से चंपावत जिले की 2913.92 लाख रुपये की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने 1263.53 लाख रुपये के 12 कामों का शिलान्यास और 1650.39 लाख रुपये के आठ कामों का लोकार्पण किया।
गोरलचौड़ मैदान में हुए ईजा-बैंणी महोत्सव में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत जिला हर क्षेत्र में विकास का मॉडल बन रहा है। सांसद ने विभागीय स्टॉल का भी मुआयना किया। साथ ही शिविर में कई लोगों ने समस्याओं का निदान भी किया। छोलिया और सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
योजनाओं के चेक भी बांटे
चंपावत। कार्यक्रम में कई योजनाओं के चेक भी बांटे गए। एनआरएलएम के तहत पांच स्वयं सहायता समूहों को एक-एक लाख रुपये के चेक दिए गए। पीएम आवास योजना के तहत पांच लोगों को 60-60 हजार रुपये का चेक दिया गया। इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत समितियों को एक-एक लाख का ऋण दिया गया। पशुपालन विभाग के गोट वैली योजना, ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परिणाम के तहत परियोजना मानकों में तीन संकुल संघ के अति गरीब परिवारों को उद्यम और व्यवसाय संचालन के लिए धन दिया गया।
ये लोग मौजूद रहे
पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, सुमनलता, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, हयात सिंह महरा, मुकेश कालखुड़िया, त्रिलोक गिरी, मोहित पाठक, डीएम नवनीत पांडे, सीडीओ आरएस रावत आदि।
इन 12 योजनाओं का शिलान्यास हुआ
मंच के गुरु गोरखधाम में पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं का विकास 271.39 लाख।
टनकपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी कंट्रोल रूम की स्थापना का सिविल कार्य 45.00 लाख।
घटकू-हिडिंबा मंदिर का कुमाऊंनी शैली में निर्माण 94.40 लाख।
सप्तेश्वर महादेव मंदिर स्थल सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण और स्नान घाट निर्माण 93.38 लाख।
रियासी बमनगांव रेट्रो पेयजल योजना 75.87 लाख।
शक्तिपुरबुंगा रेट्रो पेयजल योजना 70.88 लाख।
लधौनधूरा मेला स्थल सौंदर्यीकरण 73.30 लाख।
गड़कोट रेट्रो पेयजल योजना 47.77 लाख रुपये।
बाराकोट-रामेश्वर-ओखलंज सड़क पर पुनर्निर्माण और सुधारीकरण कार्य 115.94 लाख।
गैस गोदाम लोहाघाट परिसर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण 294.00 लाख।
कायल रेट्रो पेयजल योजना 21.84 लाख।
रौल रेट्रो पेयजल योजना 19.76 लाख रुपये।
इन आठ योजनाओं का लोकार्पण हुआ
बनबसा क्षेत्र के कई ग्राम सभाओं में आंतरिक सड़क मार्गों में सीसी, इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण 280.42 लाख रुपये, सिप्टी-सिमाड़ सड़क का सुधारीकरण 302.75 लाख रुपये, चंपावत-खेतीखान सड़क के किमी 16 से धामीसौन से डिगडई सड़क के अवशेष हिस्से का सुधारीकरण-डामरीकरण 123.37 लाख, चंपावत नगर पालिका क्षेत्र के तहत बहुमंजिला पार्किंग निर्माण 320.40 लाख, एकीकृत वन चौकी 98.95 लाख, बनलेख रेट्रो पेयजल योजना 81.90 लाख रुपये, पाटी के लधिया नदी के पास स्थित ग्राम गागरी में बाढ़ सुरक्षा योजना 407.37 लाख और सुल्ला फेज- 2 रेट्रो पेयजल योजना 35.23 लाख रुपये के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।