प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण विभाग की ओर से बाराकोट में आयोजित खेल महाकुंभ का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख विनीता के दिशा निर्देशन और खंड विकास अधिकारी खजान चंद्र जोशी की अध्यक्षता में छात्र छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
सहायक खंड विकास अधिकारी जाकिर हुसैन ने प्रतियोगिताओं का समापन किया। वन पंचायत खेल मैदान में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के दिशा निर्देशन में आयोजित बालिका अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर की दौड़ सुनीता, नेहा, अंजली, 200 मीटर में नेहा, मनीषा, चांदनी, 400 मीटर में भावना, अंजली, निकिता, 800 मीटर में सपना, कविता, बबीता, 1500 मीटर में सपना, साक्षी, पूजा, 3000 मीटर में साक्षी, सोनी, बबीता, लंबी कूद में प्रीति, ज्योति, साधना, ऊंची कूद में अंजली, साधना, रिया, चक्का क्षेपण में कोमल, निर्मला, सोनी, गोला क्षेपण में ज्योति, निर्मला, पूजा पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में दुर्गेश जोशी, जगदीश, ओम प्रकाश, सुरेश जोशी, दीपक कालाकोटी, रमेश, किशोर आदि ने सहयोग किया।