फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कूड़ा डाला, तो जुर्माना देना होगा

Thu, 04 May 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
स्वच्छता रैली निकालती स्वास्‍थ्य कार्यकत्रियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक में लोगों को स्वच्छता संबंधी जानकारियां दी गई। बैठक में गांव में एक कच्चा कूड़ेदान बनाने एवं खुले में कूड़ा डालने वालों से जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से कलीगांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समिति की अध्यक्ष उमा राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्लॉक समन्वयक निर्मला पुनेठा ने बताया कि समिति हर साल मिलने वाले 10 हजार रुपये से गांव में स्वच्छता कार्य, नौलों की सफाई, कूड़ेदान का निर्माण आदि कराएगी। लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ अपने घरों की गंदगी कूड़ेदानों में डालने पर जोर दिया गया। तय किया गया कि गांव में एक कच्चा कूड़ेदान बनाया जाएगा, इसमें लोग अपने घरों का कूड़ा डालेंगे। घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा। समिति की सचिव एवं आशा कार्यकर्त्री चंपा राय को स्वच्छता के काम को अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान एएनएम विमला कोहली, सीता लुंठी, हेमलता राय, दीपा राय, माधवी देवी, नंदा देवी, दीक्षा राय, कलावती देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें