राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन बागेश्वर छाया रहा। जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबलों में उसके छह खिलाड़ी चैंपियन बने। वन पंचायत सभागार में जूनियर बालक वर्ग में बागेश्वर के अनिल पहले, अल्मोड़ा के अंकित दूसरे, पिथौरागढ़ के करन और चंपावत के दीपक तीसरे स्थान पर रहे।
35 से 38 किग्रा वर्ग में बागेश्वर के गोकुल, नैनीताल के अर्जुन, पिथौरागढ़ के नवीन और रुद्रपुर के सोहन विजयी रहे। 38 से 41 किग्रा में नैनीताल के प्रियांशु, रुद्रपुर के प्रतीक, चंपावत के नितेश और पिथौरागढ़ के यशवंत, 41 से 44 किग्रा वर्ग में अल्मोड़ा के स्वप्रिल, चंपावत के गौरव, बागेश्वर के ऋषभ, पिथौरागढ़ के कविराज और 44 से 48 किग्रा वर्ग में पिथौरागढ़ के सुधांशु, चंपावत के धीरज और अल्मोड़ा के पंकज विजयी रहे।
सीनियर बालिका वर्ग में रुद्रपुर की हेमलता, नैनीताल की गीतांजलि, बागेश्वर की कविता, 40 से 43 किग्रा वर्ग में बागेश्वर की नेहा, नैनीताल की किरन, चंपावत की मनीषा, 43 से 46 किग्रा में बागेश्वर की श्रद्धा, नैनीताल की पूजा, चंपावत की पूजा बिष्ट और 46 से 50 किग्रा वर्ग में नैनीताल की आयुषी, चंपावत की पूनम और बागेश्वर की रेखा क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। आयोजन में जिला खेल समन्वयक महेंद्र बोहरा, अमित वर्मा, प्रदीप बोहरा, चंदन अधिकारी, उमेश वर्मा, नीरज वर्मा आदि ने सहयोग किया।