पांच दिनी मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का बालेश्वर मंदिर परिसर में श्रीगणेश हो गया है।
बुधवार को शुभारंभ भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने आयोजन समिति को 25 हजार रुपये का सहयोग दिया। पंडित गिरीश कलौनी, पंडित दीपक कुलेठा, पंडित विनोद पांडेय ने श्रीगणेश पूजन, मातृका, नवग्रह, वास्तु, चौसठ योगिनी और क्षेत्रपाल पूजन कराया। शंकर रावल, दीपक तड़ागी, हरीश पांडेय, मुन्ना साह और लक्ष्मण सिंह यजमान थे।
बालेश्वर नौले से कलश में पानी भरकर कलश यात्रा बालेश्वर मंदिर तक पहुंचा।
महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर पांडेय और अशोक वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में सचिव विकास साह, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर फर्त्याल, सज्जन वर्मा, अमरनाथ वर्मा, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त जोशी, कैलाश पांडेय, अंबादत्त फुलारा, नरेश जोशी आदि मौजूद थे। पिछले साल तक आयोजन समिति के अध्यक्ष रहे त्रिलोक गिरि के कुछ माह पूर्व हुए निधन के बाद इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।