फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौन-स्वांला के पास भारी मलबा: आठ घंटे तक बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
एनएच में धौन-स्वांला के पास आए मलबे को रात में हटातीं मशीनें। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग धौन और स्वांला के पास मलबा आने से बंद हो गया। इस कारण सड़क के दोनों और 55 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों में सैक़ड़ों यात्री फंस गए। भूखे-प्यासे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार पत्थर गिरने से मार्ग खोलने के काम में भी बाधा आई। दिन में करीब दो बजे से बंद मार्ग रात में लगभग 10.35 पर खोला जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यहां से 20 किमी दूर स्वांला और धौन के पास बुधवार दोपहर 2.10 बजे एकाएक मलबा आ गया। भारी मात्रा में गिरे मलबे को सड़क से हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। बीच-बीच में पहाड़ी से रुक-रुक कर गिर रहे मलबे से शाम छह बजे तक काम शुरू नहीं हो सका। पत्थर गिरना रुकने के बाद मलबे को हटाने का काम शुरू हुआ। आपदा विभाग के मुताबिक रोड को खोलने के लिए चंपावत और टनकपुर की तरफ से चार मशीनें लगाई गईं। सड़क बंद रहने से दोनों ओर 55 से अधिक वाहनों में 400 से अधिक यात्री फंस गए। यहां आधे किलोमीटर दूर तक कोई दुकान नहीं। इस कारण यात्रियों को चाय-पानी और भोजन के लाले पड़ गए। ठंड का मौसम होने से कई लोग शाम से ही आग जलाकर ठंड दूर करते दिखे। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि रात करीब 10.35 पर मार्ग खोल दिया गया है।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन-स्वांला के पास आए मलबे को रात में हटातीं मशीनें।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें