फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पालिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
चंपावत में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद के परिजनों को सम्मानित करते डीएम एसएन पांडेय और एसपी लोकेश्? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। चंपावत पुलिस लाइन सहित सभी कोतवाली, थानों और चौकियों में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ.आरपी खंड़ूरी और प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि अब तक विभिन्न अभियानों में जिले के छह पुलिस कर्मियों ने शहादत दी है। डीएम ओर एसपी की ओर से अपने प्राणों की आहुति देने वाले विक्रांत सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, ओमशंकर, निर्मल सिंह, इंद्र लाल नरसिंह धौनी के परिजनों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। लोहाघाट में थाने की ओर से शहीद पुलिस कर्मियों के घरों में जाकर उनके परिजनों को सम्मानित किया। एसओ मनीष खत्री के निर्देशन में थाने में आयोजित हुए कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एसओ खत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले साथी पुलिस कर्मियों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें