फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि दर्शन से नए साल की शुरूआत को आज उमड़ेगी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम में 31 दिसंबर के मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में 31 दिसंबर और नए साल पर लगने वाले मेले के आयोजन की अनुमति के बाद प्रशासन और मंदिर समिति ने मेले की तैयारी पूरी कर ली है। धाम को भव्य तरीके से सजाया गया है। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मां पूर्णागिरि के दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बुधवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने पूर्णागिरि क्षेत्र में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर समिति को उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में हर साल जाते साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं के कम आने की उम्मीद है। प्रशासन ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन सुनिश्चित करने की शर्त पर मेले के आयोजन की अनुमति दी है। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को जहां देहरादून स्मार्ट सिटी वेबसाइट में पंजीकरण कराना होगा। मंदिर समिति को श्रद्धालुओं को सैनिटाइज कर और सुरक्षित दूरी के पालन के साथ दर्शन कराने की व्यवस्था करने को कहा गया है। बुधवार की शाम एसडीएम कफल्टिया ने पूर्णागिरि जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दुकानों और धर्मशालाओं में भीड़ एकत्र न होने देने और हर श्रद्धालु को सैनिटाइज कर ही दर्शन के लिए भेजने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें