फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णकरायत और फत्र्याल इलेवन की टीमें फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चम्पावत)। विकासखंड के बिशुंग में चल रही त्योंदर बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में कर्णकरायत इलेवन ने प्रेमनगर एकादश को हराकर और फर्त्याल इलेवन ने कोलीढेक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्णकरायत एकादश ने निर्धारित ओवर में 150 रन बनाए। जबकि प्रेमनगर की टीम 120 रन बनाकर ही आउट हो गई। नीरज पाटनी की शानदार 57 की भागेदारी के साथ कर्णकरायात एकादश ने यह मैच जीता। मुख्य अतिथि एबीवीपी के विभाग संयोजक देवेंद्र बोहरा रहे। दूसरे सेमीफाइनल मैच में फर्त्याल एकादश ने कोलीढेक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कोलीढेक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए। जवाब में फर्त्याल इलेवन ने 12 ओवर में ही मैच जीत लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें